जऊळका (तहसील मालेगांव) में किसान संतोष सखाराम डुंबले के खेत की मेड़ पर जाकर मुख्यमंत्री ने सूखा सदृश स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित किसानों से संवाद किया। इस अवसर पर किसान संतोष की माताजी शकुंतलाबाई ने भी सूखे की स्थिति के कारण उत्पन्न कठिनाइयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की फसल एवं जल स्थिति की विस्तृत जानकारी लेते हुए नुकसानग्रस्त किसानों को तत्काल मुआवजा देने की अपनी घोषणा को दोहराया। अत्यल्प वर्षा के कारण प्राकृतिक संकट का सामना कर रहे नुकसानग्रस्त किसानों को राहत दी जाएगी। संकट की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ है। किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हुए नुकसान का आकलन कर सरकार द्वारा आवश्यक सहायता प्राथमिकता के आधार पर और जल्द से जल्द प्रदान की जाएगी, ऐसी ग्वाही भी मुख्यमंत्री ने दी।
आगामी अवधि में पेयजल की कमी उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक नियोजन किया जाएगा। इसी प्रकार चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक सावधानी बरती जाएगी। किसानों को सरकार की सहायता सीधे प्राप्त हो, इसके लिए जल्द ही कार्यवाही शुरू की जाएगी, ऐसा भी उन्होंने इस अवसर पर कहा।