Friday, 25 September 2026

किसानों को मुआवजा देने की घोषणा दोहराई · म्हसला, मोहगव्हाण और जऊळका में फसल एवं जल स्थिति का लिया जायजा

 मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वाशिम जिले में फसल क्षति की स्थिति का किया जायजा

 

·         किसानों को मुआवजा देने की घोषणा दोहराई

·         म्हसला, मोहगव्हाण और जऊळका में फसल एवं जल स्थिति का लिया जायजा

 

वाशिम, 24 सितंबर : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वाशिम जिले के म्हसला (तहसील कारंजा), मोहगव्हाण (तहसील मंगरुळपीर) और जऊळका (तहसील मालेगांव) में किसानों के खेतों की मेड़ पर जाकर सूखा सदृश स्थिति की पृष्ठभूमि में फसल एवं जल स्थिति का जायजा लिया। किसानों को मुआवजा देने की घोषणा को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों को राहत देने का आश्वासन दिया।

सूखा सदृश स्थिति की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पश्चिम विदर्भ, अर्थात अमरावती संभाग में फसल एवं जल स्थिति का जायजा लिया। वाशिम जिले के म्हसला (तहसील कारंजा) में किसान देविदास किशन काले के खेत में जाकर उन्होंने खेत में क्षतिग्रस्त सोयाबीन और अरहर की फसल का निरीक्षण किया तथा किसानों से संवाद किया।

मोहगव्हाण (तहसील मंगरुळपीर) में किसान अनिल भगरे तथा अब्दुल नईम शेख रहीम के खेतों में फसल के नुकसान का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने किसान भाइयों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने कहा कि कम वर्षा के कारण सोयाबीन, अरहर सहित अन्य फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। किसानों के सामने यह बड़ा संकट है। हालांकि, किसान भाई हिम्मत न हारें। सरकार किसानों के साथ है। उन्हें अधिकतम संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस संबंध में अधिसूचना भी जल्द ही जारी की जाएगी।

।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi