प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन; लोकभवन में रक्तदान शिविर आयोजित
मुंबई, 17 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत महाराष्ट्र लोकभवन में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन आज सुबह महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने किया।
यह रक्तदान शिविर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, मुंबई शाखा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवाभावी ट्रस्ट, नांदेड तथा इस्कॉन के अन्नामृत फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, राज्य रिजर्व पुलिस बल के जवानों तथा मुंबई और एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने रक्तदान किया।
शिविर में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, महाराष्ट्र राज्य शाखा के अध्यक्ष होमी खुसरोखान, एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विलास नांदवडेकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवाभावी ट्रस्ट के विश्वस्त डॉ. सुमेध चव्हाण, इस्कॉन के अन्नामृत फाउंडेशन के सदस्य गोरक्ष गंभीरे, जे. जे. अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संजय सुरासे, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ तथा रेड क्रॉस सोसाइटी, मुंबई के तकनीशियन उपस्थित थे।
000
No comments:
Post a Comment