मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। अस्पतालों की संख्या बढ़ाई गई है तथा महात्मा फुले जनआरोग्य योजना में पहले शामिल न रहने वाली कई गंभीर बीमारियों को भी शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि के माध्यम से 57 हजार मरीजों के उपचार के लिए 452 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही धर्मादाय अस्पतालों में गरीब मरीजों के लिए आरक्षित बिस्तरों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने हेतु डिजिटल व्यवस्था विकसित की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा फुले जनआरोग्य योजना के तहत उपचार की 5 लाख रुपये की सीमा से अधिक खर्च वाले लगभग दस गंभीर रोगों के लिए सरकार 9 लाख रुपये तक तथा कुछ विशेष बीमारियों के उपचार हेतु 35 लाख रुपये तक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की नीति पर कार्य कर रही है।
No comments:
Post a Comment