Sunday, 26 July 2026

पैसों की कमी के कारण कोई भी शल्य चिकित्सा नहीं रुकेगी

 पैसों की कमी के कारण कोई भी शल्य चिकित्सा नहीं रुकेगी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए सरकार उपलब्ध करा रही है आर्थिक सहायता;

महाआरोग्य शिविर से हजारों मरीज लाभान्वित

 

नागपुर, 26 जुलाई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीमारी कितनी भी गंभीर क्यों न हो, केवल वित्तीय कठिनाईयों के कारण किसी गरीब मरीज का उपचार नहीं रुकना चाहिए। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि नागपुर में आयोजित महाआरोग्य शिविर गरीब मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

 

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि तथा धर्मादाय अस्पताल सहायता कक्ष की ओर से धनवटे नेशनल कॉलेज परिसर में आयोजित महाआरोग्य शिविर में मुख्यमंत्री श्री फडणवीस संबोधित कर रहे थे।

 

इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे, कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, सासंद अजित गोपचड़े, विधायक प्रवीण दटके, संजय भेंडे, मोहन मते, राजीव पोतदार, महापौर नीता ठाकरे, शिवाजी शिक्षण संस्था के अध्यक्ष हर्षवर्धन देशमुख सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

 

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi