Thursday, 1 May 2025

भारत रचनात्मक महाशक्ति बनकर विश्व का नेतृत्व करने को तैयार – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

 भारत रचनात्मक महाशक्ति बनकर विश्व का नेतृत्व करने को तैयार – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मनोरंजन क्षेत्र महाराष्ट्र और भारत के लिए विकास का नया इंजन बन रहा है। आज के डिजिटल युग में कंटेंट किसी भी वस्तु से तेजी से फैलता है और महाराष्ट्र इस क्रांति की अगुवाई कर रहा है। WAVES केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि यह एक आंदोलन है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से महाराष्ट्र में साकार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल कंटेंट, संगीत, एनीमेशन, गेम्स को वैश्विक स्तर पर नया स्वरूप मिल रहा है। राज्य सरकार इस परिवर्तन के लिए अनुकूल वातावरण बना रही है और इसके लिए प्रभावी नीतियाँ लागू करेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मुंबई की 500 एकड़ में फैली फिल्म सिटी को अब अगली पीढ़ी की स्टूडियो इकोसिस्टम के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें से 120 एकड़ में मीडिया और एंटरटेनमेंट सिटी बनाई जाएगी जिसमें एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स और गेमिंग पर विशेष फोकस होगा।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi