महाराष्ट्र के राज्यपाल ने प्रिंस रहीम आगा खान पंचम का स्वागत किया
पर्यावरण संरक्षण एवं सूक्ष्म वन निर्माण के लिए विश्वविद्यालयों के साथ
सहयोग करेगा आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क
मुंबई, 13 सितंबर : शिया इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम एवं आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (AKDN) के अध्यक्ष प्रिंस रहीम आगा खान पंचम का महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने आज महाराष्ट्र लोकभवन, मुंबई में स्वागत किया।
प्रिंस रहीम आगा खान ने बताया कि आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क ने हजारों स्थानों पर ‘सूक्ष्म वन’ (Micro Forest) विकसित करने की पहल की है।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी इस प्रकार के उपक्रमों की संभावनाओं का पता लगाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के विश्वविद्यालयों के साथ पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई तथा इससे जुड़े अन्य विषयों पर सहयोग करने में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क को प्रसन्नता होगी।
उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों को देखते हुए आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क भारत के अनेक शहरों के लिए जलवायु कार्रवाई योजना पर कार्य कर रहा है तथा महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों और नगरों में नवीन शीतलन (Cooling) उपायों को लागू कर रहा है। इन पहलों से स्थानीय समुदायों को काफी लाभ हुआ है।
No comments:
Post a Comment