महाराष्ट्र में टाटा स्ट्राइव के माध्यम से कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा
– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
मुंबई, 22 अगस्त : टाटा कम्युनिटी इनिशिएटिव्स ट्रस्ट के माध्यम से संचालित टाटा स्ट्राइव द्वारा महाराष्ट्र के युवाओं के कौशल विकास, रोजगार क्षमता, उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल की जा रही हैं। राज्य में टाटा स्ट्राइव का कार्य वर्ष 2015 से जारी है तथा नवी मुंबई, पुणे, नागपुर और नासिक में बड़े कौशल विकास केंद्र संचालित हैं। इन पहलों से रोजगार के अवसर बढ़ाने को गति मिलेगी, यह विश्वास मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यक्त किया।
नागपुर स्थित टाटा स्ट्राइव केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 26 जुलाई 2026 को किया। इन प्रमुख केंद्रों के माध्यम से अब तक 8 हजार से अधिक युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की पहल पर यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। टाटा स्ट्राइव के विस्तार एवं सहयोगी केंद्रों के माध्यम से भी 6 हजार से अधिक प्रशिक्षणार्थियों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया गया है। ठाणे में एयर कंडीशनिंग क्षेत्र तथा पुणे और भिलवडी (सांगली) में ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए विशेष प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसके अलावा तलोजा और नागपुर में बहु-कौशल प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं।
No comments:
Post a Comment