आईटीआई में ‘ड्युअल वीईटी’ कार्यक्रम
टाटा स्ट्राइव ने सीमेंस के सहयोग से राज्य के 270 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में ‘ड्युअल वीईटी’ कार्यक्रम लागू किया है। इसके तहत 600 से अधिक प्रशिक्षकों को शिक्षण संबंधी कौशल का प्रशिक्षण दिया गया है, जबकि 35 हजार से अधिक प्रशिक्षणार्थियों को उद्योग और परियोजनाओं का प्रत्यक्ष अनुभव मिला है। प्रशिक्षणार्थियों को आईटीआई के प्रथम और द्वितीय वर्ष में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग का अवसर दिया जाता है।
बजाज ऑटो लिमिटेड के सहयोग से छत्रपति संभाजीनगर जिले के 11 सरकारी और 7 निजी, कुल 18 आईटीआई में टोटल प्रोडक्टिव मेंटेनेंस के सिद्धांतों पर आधारित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। बजाज मैन्युफैक्चरिंग की ‘बजाज ऑनलाइन लर्निंग एंड डिस्कवरी’ लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में 3,500 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों का पंजीकरण किया गया था। यह पहल अब राज्य के 900 से अधिक आईटीआई में लागू है और इसमें 80 हजार से अधिक प्रशिक्षणार्थियों का पंजीकरण हो चुका है।
No comments:
Post a Comment