साइबर सुरक्षा और डिजिटल धोखाधड़ी की रोकथाम पर जोर
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में डिजिटल लेन-देन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ डिजिटल धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे हैं। इसलिए ऑनलाइन बैंकिंग को सुरक्षित बनाने के लिए फॉरेंसिक तकनीक की सहायता लेना आवश्यक है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने ‘म्यूल हंटर’ जैसे कई उपक्रम शुरू किए हैं। राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के साथ हुए समझौता ज्ञापन के माध्यम से साइबर सुरक्षा, डिजिटल धोखाधड़ी की रोकथाम, डिजिटल फॉरेंसिक, बैंकिंग सुरक्षा तथा कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने यह भी बताया कि शहरी सहकारी बैंकों के लिए सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर (SOC) की शुरुआत की गई है।
No comments:
Post a Comment