Sunday, 9 August 2026

सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर का उद्घाटन

 

सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर का उद्घाटन

कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों की साइबर सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर (SOC) का दूरस्थ माध्यम से उद्घाटन किया।

इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व उप-महाप्रबंधक जी. पी. मिस्त्री द्वारा लिखित ऑपरेशनल रिस्क मैनेजमेंट अ प्रैक्टिकल गाइड टू अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक्स पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

सहकार सीबीएस प्रणाली से सफलतापूर्वक जुड़ने वाले प्रथम छह शहरी सहकारी बैंकों के प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।

राष्ट्रीय सेवा बंडल के अंतर्गत कोर बैंकिंग सर्विसऔर संबंधित सेवाओं का भी शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय और NUCFDC के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

कार्यक्रम का प्रास्ताविक राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष ज्योतिंद्र मेहता ने किया, जबकि NUCFDC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभात चतुर्वेदी ने आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi