महाराष्ट्र बनेगा शहरी सहकारी बैंकिंग का केंद्र
महाराष्ट्र में 449 सहकारी बैंक हैं और देश के सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में राज्य का महत्वपूर्ण योगदान है। महाराष्ट्र के साथ-साथ गुजरात, गोवा और कर्नाटक में भी बड़ी संख्या में शहरी सहकारी बैंक कार्यरत हैं।
इसलिए शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र के अम्ब्रेला संगठन का मुख्यालय महाराष्ट्र में होना अधिक उपयोगी होगा। उन्होंने कहा कि अम्ब्रेला संगठन के माध्यम से देश के सभी शहरी सहकारी बैंकों को एक साथ लाने का उद्देश्य है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना देखा है। ‘सहकारिता से समृद्धि’ का अर्थ केवल बैंक या संस्था की समृद्धि नहीं, बल्कि बैंक के ग्राहक को भी समृद्ध बनाना है। शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र को आधुनिक, सुरक्षित, पारदर्शी और वैश्विक स्तर पर सक्षम बनाने की दिशा में अम्ब्रेला संगठन के माध्यम से आज एक महत्वपूर्ण शुरुआत हुई है, ऐसा केंद्रिय मंत्री ने कहा।
No comments:
Post a Comment