मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में तेजी से हो रहे विकास के बीच विनग्रुप का आगमन गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुंबई और रायगढ़ क्षेत्र भविष्य में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और अत्यंत गतिशील शहरी क्षेत्र के रूप में उभरेंगे। उन्होंने निवेशकों को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
प्रमुख प्रावधान
अगले दो वर्षों में 6.5 अरब डॉलर का निवेश प्रस्तावित
लगभग 5,000 एकड़ क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाएं
करीब 24,700 प्रत्यक्ष रोजगार सृजन की संभावना
मुंबई महानगर क्षेत्र सहित राज्य के अन्य चयनित स्थानों पर परियोजनाएं
प्रमुख परियोजनाएं
स्मार्ट टाउनशिप:
लगभग 2,700 एकड़ में पर्यावरण-अनुकूल, एकीकृत टाउनशिप (लगभग 2 लाख आबादी के लिए)
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी:
बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा और “मोबिलिटी-एज-अ-सर्विस” प्लेटफॉर्म का विकास
सामाजिक एवं सार्वजनिक अवसंरचना:
विनस्कूल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर के विद्यालय
विनमेक के माध्यम से मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल
वी ग्रीन के जरिए राज्यभर में ईवी चार्जिंग नेटवर्क
(कुल ~170 एकड़ क्षेत्र)
नवीकरणीय ऊर्जा:
500 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा प्रकल्प (~1,200 एकड़)
पर्यटन विकास:
865 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का थीम पार्क, चिड़ियाघर और सफारी इन परियोजनाओं से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव लोकेश चंद्र, प्रमुख सलाहकार कौस्तुभ धवसे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment