Wednesday, 8 April 2026

विनग्रुप की परियोजना से आधुनिक, एकीकृत शहरी विकास को बढ़ावा

 विनग्रुप की परियोजना से आधुनिकएकीकृत शहरी विकास को बढ़ावा

-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

 

• वियतनाम की कंपनी की महाराष्ट्र में 6.5 अरब डॉलर की निवेश योजनाउद्योग विभाग और Mumbai Metropolitan Region Development Authority के साथ समझौता

 

मुंबई, 8 अप्रैल : सतत शहरी विकासऔद्योगिक एवं पर्यटन वृद्धिनवीकरणीय ऊर्जा क्षमता तथा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वियतनाम की कंपनी Vingroup Joint Stock Company महाराष्ट्र में लगभग 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में उद्योग विभाग और Mumbai Metropolitan Region Development Authority के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निवेश से राज्य में सतत विकासहरित ऊर्जाआधुनिक बुनियादी ढांचा और गतिशील परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी। वर्षा’ शासकीय निवास पर आयोजित कार्यक्रम में एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जीउद्योग विभाग के प्रधान सचिव पी. अन्बलगन तथा विनग्रुप (एशिया ऑपरेशन्स) के सीईओ फाम सान्ह चाऊ उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में तेजी से हो रहे विकास के बीच विनग्रुप का आगमन गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुंबई और रायगढ़ क्षेत्र भविष्य में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और अत्यंत गतिशील शहरी क्षेत्र के रूप में उभरेंगे। उन्होंने निवेशकों को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi