Thursday, 30 April 2026

कचरे से विद्युत उत्पादन परियोजना पर तत्काल करें कार्यवाही

 कचरे से विद्युत उत्पादन परियोजना पर तत्काल करें कार्यवाही

— उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

·          कांजूरमार्ग कचरा डिपो के संबंध में आयोजित की गई बैठक

·          दुर्गंध रोकने के लिए उपाय ज्यादा प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किए जाएं

·          कचरा डिपो में बांस की रोपाई कर ग्रीन फॉरेस्ट बढ़ाया जाए

मुंबई, दिनांक: 29 अप्रैल:- कांजूरमार्ग कचरा डिपो के कारण आस-पास के निवासियों को होने वाली बदबू की परेशानी को कम करने के लिए बदबू रोकने के उपायों को ज्यादा प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। दुर्गंध रोकने के लिए छिड़काव को बढ़ाया जाए और उस पर सही निगरानी रखी जाए। कचरा डिपो में बड़े पैमाने पर बांस का रोपण किया जाए। जहां कचरा डिपो के पास रिहायशी इलाके हैं, वहां कचरे की प्रसंस्करण प्रोसेसिंग न करके उसे दूर स्थान पर किया जाए। इस संबंध में उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किया जाए, ऐसे निर्देश राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिए।

 

मंत्रालय में आयोजित बैठक में राज्य के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, उपमुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव असीम कुमार गुप्ता, प्रधान सचिव नवीन सोना, नगर विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. गोविंदराज, मुंबई महानगर पालिका के अतिरिक्त आयुक्त विपिन शर्मा, पर्यावरण विभाग की प्रधान सचिव जयश्री भोज, ठाणे महानगरपालिका के आयुक्त सौरभ राव उपस्थित थे। जबकि मुंबई महानगर पालिका की आयुक्त अश्विनी भिडे तथा मुंबई महानगर क्षेत्र के अन्य महानगरपालिकाओं के आयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से इस बैठक में शामिल हुए।

 

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi