कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री श्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने राज्य में एक मजबूत और समावेशी स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संस्थागत सहयोग से स्टार्टअप को उचित मार्गदर्शन, सहयोग और अवसर प्राप्त होंगे, जिससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।
कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा वर्मा ने प्रारंभिक स्तर के नवाचारकर्ताओं को सहयोग प्रदान करने के लिए संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जमीनी और जिला स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मजबूत इनक्यूबेशन तंत्र आवश्यक है।
No comments:
Post a Comment