2 से 5 करोड़ रुपये तक के पुरस्कार
राज्य स्तर पर उत्कृष्ट काम का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जिला परिषद को 5 करोड़ रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3 करोड़ रुपये और तृतीय स्थान को 2 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। जिला परिषद के बाद पंचायत समिति स्तर पर भी प्रोत्साहन के लिए बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है, जिसमें प्रथम स्थान को 2 करोड़, द्वितीय को 1.5 करोड़ रुपये और तृतीय स्थान को 1.25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण अस्पताल और उपजिला अस्पतालों को 75 लाख रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। उप-स्वास्थ्य केंद्रों को प्रथम स्थान के लिए जिला और राज्य स्तर पर क्रमशः 5 लाख और 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को जिला स्तर पर 10 लाख और राज्य स्तर पर 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही गांवों को भी जिला, विभागीय (मंडल) और राज्य स्तर पर क्रमशः 25 लाख, 1 करोड़ और 5 करोड़ रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे यह अभियान हर साल 1 अप्रैल से 31 मार्च तक चलाया जाएगा, जिससे गांवों को हर साल अपने काम को सुधारने और पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
0000
No comments:
Post a Comment