सक्षम अभियान के पखवाड़े के दौरान स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए समूह चर्चा एवं वाद-विवाद, कॉलेजों में भित्तिचित्र एवं ग्रैफिटी प्रतियोगिताएं, ईंधन-कुशल वाहन चालक प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता तथा दूरदर्शन और रेडियो पर परिचर्चाओं का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से स्कूली विद्यार्थी, युवा, एलपीजी उपभोक्ता, वाहन चालक, उद्योग क्षेत्र के कर्मचारी, किसान, आवासीय समितियां, ग्राम पंचायतें और स्वयंसेवी संस्थाओं तक पहुंचकर ईंधन संरक्षण के महत्व, लाभ एवं उपायों के बारे में व्यापक जनजागरूकता फैलाई जाएगी। साथ ही ईंधन-कुशल तकनीकों और सतत पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, यह जानकारी उन्होंने दी।
इस अवसर पर राज्य समन्वयक विभाग के मुख्य प्रबंधक दीपक वाघ ने ईंधन बचत की शपथ दिलाई। वहीं मायरा फाउंडेशन की ओर से ईंधन बचत पर आधारित पथनाट्य प्रस्तुत किया गया।
0000
No comments:
Post a Comment