कृत्रिम फूलों के उपयोग पर प्रतिबंध, शीघ्र जारी होगा शासन निर्णय
— देवेंद्र फडणवीस
मुंबई, 27 फरवरी : गैर-बायोडिग्रेडेबल सामग्री से तैयार किए गए किसी भी प्रकार के कृत्रिम फूलों के उपयोग पर प्रतिबंध है। इस निर्णय को और अधिक स्पष्ट करने के लिए शीघ्र ही शासन निर्णय (जीआर) जारी किया जाएगा। इस प्रस्तावित शासन निर्णय में ऐसे कृत्रिम फूलों का उपयोग करने वाले डेकोरेटर्स तथा उनसे सजावट करने वाले बड़े मैरेज हॉल्स के विरुद्ध कार्रवाई का भी समावेश किया जाएगा, ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बताया।
कृत्रिम फूलों और प्लास्टिक वस्तुओं के उत्पादन, बिक्री एवं उपयोग के संदर्भ में सदस्य विक्रम पाचपुते द्वारा प्रस्तुत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के उत्तर में मुख्यमंत्री फडणवीस बोल रहे थे।
No comments:
Post a Comment