महाराष्ट्र को मिलेगा करीब 1 लाख करोड़ रुपये!
विकसित भारत की ओर मजबूत कदम
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
मुंबई, 1 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट विकसित भारत की ओर एक मजबूत कदम है। केंद्रीय करों से महाराष्ट्र को मिलने वाला हिस्सा ₹98,306 करोड़ रुपये का होगा। इसके अलावा, बजट के प्राथमिक विश्लेषण के अनुसार, ₹12,355 करोड़ रुपये विभिन्न परियोजनाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार, महाराष्ट्र को कुल मिलाकर लगभग ₹1 लाख करोड़ रुपये प्राप्त होंगे, ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा।
केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इस बजट में योजनाबद्ध शहरीकरण, उद्योग और उद्यमिता को प्रोत्साहन, निवेश और रोजगार सृजन के लिए ठोस उपाय किए गए हैं। सरकार अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) क्षेत्र में ₹12 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है, जो पहले केवल ₹1 लाख करोड़ रुपये था। 5 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों के विकास को ध्यान में रखते हुए शहरीकरण की एक समग्र नीति बनाई गई है। इससे विभिन्न क्षेत्रों को दिशा, गति और धन प्राप्त होगा, जिससे महाराष्ट्र को बड़ा लाभ होगा।
No comments:
Post a Comment