Thursday, 29 May 2025

पानी आपूर्ति योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन के लिए क्षेत्रीय स्तर पर निरीक्षण करें

 पानी आपूर्ति योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन के लिए क्षेत्रीय स्तर पर निरीक्षण करें

– मंत्री गुलाबराव पाटील

 

मुंबई, 27 मई : राज्य सरकार की विभिन्न जल आपूर्ति योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक से हो रहा है या नहीं, यह प्रत्यक्ष स्थल पर जाकर परखना जरूरी है। नागरिकों को स्वच्छ और निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसलिए अधिकारियों को क्षेत्रीय स्तर पर दौरे करने चाहिए, ऐसे निर्देश जल आपूर्ति और स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटील ने दिए।

दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री की बैठक के संदर्भ में मंत्रालय में एक पुनरावलोकन बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जल आपूर्ति व स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव संजय खंदारे, जल जीवन मिशन के अभियान संचालक ई. रविंद्रन, विभाग के मुख्य अभियंता, विशेष कार्य अधिकारी प्रशांत भामरे सहित कई अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।

मंत्री पाटील ने कहा कि इन दौरे से योजनाओं में आ रही अड़चनों, कार्यान्वयन की कमियों और स्थानीय जरूरतों की प्रत्यक्ष जानकारी मिलेगी और आवश्यक सुधार तुरंत किए जा सकेंगे। साथ ही इन दौरों के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर समस्याएं समझनी चाहिए। छत्रपती संभाजीनगर विभाग में केंद्र सरकार की टीम महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण की छह योजनाओं का निरीक्षण करेगी, जिसके लिए संबंधित विभाग तैयार रहें।

मुक्ताईनगर तालुका के पिंपरी अकाराऊत गांव में जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना की समीक्षा की गई। इसके अलावा जळगांव जिले की 198 नल जल योजनाओं को महावितरण से विद्युत कनेक्शन की अनुमति मिल गई है। शेष योजनाओं के कार्यों में तेजी लाई जाए और गति शक्ति पोर्टल पर संबंधित जानकारी तुरंत भरी जाए, ऐसी निर्देश भी मंत्री पाटील ने दिए।

000000

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi