Monday, 19 May 2025

शिरोळ विधानसभा क्षेत्र की जलापूर्ति योजनाओं में तेजी लाई जाए

 शिरोळ विधानसभा क्षेत्र की जलापूर्ति योजनाओं में तेजी लाई जाए

- जलापूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल

 

मुंबई, 13 मई : जलापूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल ने कोल्हापुर जिले के शिरोळ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जलापूर्ति योजनाएं सुनियोजित और समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

वे मंत्रालय में शिरोळ विधानसभा क्षेत्र की जलापूर्ति योजनाओं के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। इस बैठक में विधायक राजेंद्र पाटिल-यड्रावकरजलापूर्ति विभाग के प्रधान सचिव संजय खंदारेअभियान संचालक प्रतिनिधि सुषमा सातपुतेमुख्य अभियंता प्रशांत भामरे और क्षेत्र से संबंधित जलापूर्ति परियोजनाओं के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री पाटिल ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत चल रहे जलापूर्ति कार्यों में कुछ ठेकेदारों द्वारा की जा रही देरी को देखते हुएऐसे ठेकेदारों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही वर्तमान में प्रगति पर चल रहे कार्यों में और अधिक तेजी लाई जाएताकि नागरिकों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र की सभी जलापूर्ति योजनाओं में सौर ऊर्जा के उपयोग पर विचार किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi