Friday, 16 May 2025

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र की लगातार तीसरी जीत खिलाड़ियों को खेल मंत्री दत्तात्रय भरणे ने दी बधा

 खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र की लगातार तीसरी जीत

खिलाड़ियों को खेल मंत्री दत्तात्रय भरणे ने दी बधाई

 

मुंबई, 16 : खेलो इंडिया युवा खेलों में महाराष्ट्र ने लगातार तीसरे वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस उपलब्धि पर राज्य के खेल मंत्री दत्तात्रय भरणे ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

 

4 से 15 मई के बीच बिहार में आयोजित सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र ने कुल 158 पदक जीतकर देश में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसमें 58 स्वर्ण, 47 रजत, और 53 कांस्य पदक शामिल हैं।

 

महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने 26 विभिन्न खेलों जैसे तीरंदाजी, मल्लखांब, तैराकी, कुश्ती, कबड्डी, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन और एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन किया। मंत्री भरणे ने इन सभी खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

 

यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, कोचों के मार्गदर्शन, खेल संगठनों के योगदान और अभिभावकों के प्रोत्साहन का परिणाम है। राज्य के खेल मंत्री के रूप में मैं सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और माता-पिता को शुभकामनाएं देता हूं, मंत्री श्री. भरणे ने अपने संदेश में कहा।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi