Sunday, 30 March 2025

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने राज्य की जनता को गुढी पाड़वा और मराठी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं नववर्ष राज्य की प्रगति को नई दिशा दे;

 

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने राज्य की जनता को

गुढी पाड़वा और मराठी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

नववर्ष राज्य की प्रगति को नई दिशा दे;
सामाजिक एकता और भाईचारा और मजबूत हो

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार

मुंबई, 30: वसंत ऋतु के आगमन के साथ मनाया जाने वाला गुढी पाड़वानए उत्साहनवसृजननई ऊर्जा और नए संकल्पों का त्योहार है। इस शुभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने राज्य की जनता को समृद्धिस्वास्थ्यखुशी और संपन्नता की कामना करते हुए गुढी पाड़वा और मराठी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

 पने शुभकामना संदेश में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि गुढी पाड़वा महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। घर-घर में गुढी खड़ी करके और गांवों व शहरों में शोभायात्राओं का आयोजन करके मराठी लोग इस त्योहार को बड़ी उत्साह के साथ मनाते हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त की हैं यह मराठी नववर्ष राज्य की प्रगति को नई दिशा देगासामाजिक एकता और भाईचारा और मजबूत करेगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि नए संकल्पों से प्रेरित होकर हम सब एकजुट होकर महाराष्ट्र के विकास में योगदान दें। आर्थिकसामाजिक और औद्योगिक प्रगति के माध्यम से महाराष्ट्र को और मजबूतसमृद्ध और संपन्न बनाएंऐसा उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा।

0000

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi