Saturday, 29 March 2025

राज्य के 64 लाख किसानों को मिलेगा ₹2,555 करोड़ का बीमा मुआवजा

 राज्य के 64 लाख किसानों को मिलेगा ₹2,555 करोड़ का बीमा मुआवजा

कृषि मंत्री ॲड. माणिकराव कोकाटे

 

मुंबई28 मार्च: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के करीब 64 लाख किसानों को राहत देने वाला एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उनके बैंक खातों में सीधे ₹2,555 करोड़ का बीमा मुआवजा जमा किया जाएगा। सरकार ने बीमा कंपनियों को लंबित राज्य अनुदान हिस्से के रूप में ₹2,852 करोड़ वितरित करने की मंजूरी दी है।

इस निर्णय के चलतेविभिन्न पिछली फसली ऋतुओं के लंबित बीमा मुआवजे की राशि सीधे किसानों के आधार लिंक बैंक खातों में जमा की जाएगी। बीमा कंपनियों को यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैंजिससे किसानों को उनका हक समय पर मिल सकेऐसा कृषि मंत्री ॲड. माणिकराव कोकाटे ने कहा।

इस योजना के तहत मुआवजे का वितरण इस प्रकार होगा:

खरीफ 2022 और रबी 2022-23: ₹2.87 करोड़

खरीफ 2023: ₹181 करोड़

रबी 2023-24: ₹63.14 करोड़

खरीफ 2024: ₹2,308 करोड़

कुल मिलाकरराज्य के 64 लाख लाभार्थी किसानों को ₹2,555 करोड़ की राशि वितरित की जाएगी।

सरकार ने पहले ही बीमा कंपनियों को निधि जारी कर दी हैऔर यह मुआवजा जल्द ही किसानों के खातों में जमा किया जाएगा। इस निर्णय से किसानों को बड़ी राहत मिलेगीऐसा कृषि मंत्री एडवोकेट ॲड.माणिकराव कोकाटे ने कहा।

0000

 

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi