Sunday, 31 December 2023

आई' नीति के अंतर्गत एमटीडीसी के पर्यटक आवासों में

 आईनीति के अंतर्गत एमटीडीसी के पर्यटक आवासों में

महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत छूट

                                               - पर्यटन मंत्री गिरीश महाजन

            मुंबई30 :   राज्य सरकार की 19 जून 2023 की 'आईमहिला केंद्रित/लिंग समावेशी पर्यटन नीति के अनुसारमहिला पर्यटकों और महिला उद्यमियों के लिए एमटीडीसी की विभिन्न योजनाएं लागू की जा रही हैं।  पर्यटन मंत्री गिरीश महाजन ने जानकारी दी है कि इस नीति के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर 1 से 8 मार्च 2024 तक 8 दिनों के लिए महामंडल के सर्वश्रेष्ठ पर्यटक आवास गृहों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। 

            मंत्री श्री महाजन ने कहाएमटीडीसी के रिसॉर्ट्स/पर्यटक आवास राज्य के प्रत्येक कोने में महत्वपूर्ण स्थानों पर स्थित हैं। महामंडल के कुल 34 पर्यटक आवास27 उपहारगृहनिवास और जलपान (Bed and Breakfast), महाभ्रमणकलाग्रामयात्री केंद्र (Visitor Centre’s) ईको टूरिज्म जैसे अनुभवशील उपक्रम हैं।  साथ ही हाल ही में एमटीडीसी ने जवाबदेह पर्यटन (Responsible Tourism) के तहत एक बड़े स्तर पर गतिविधि शुरू की है।  इसी प्रकार बीच रिसॉर्टहिल रिसॉर्टजंगल रिसॉर्ट जैसे विभिन्न प्रकार के पर्यटक आवास और उपहारगृह तथा बोट क्लबस्कूबा डाइविंग (IISDA) आदि जल क्रीड़ा केंद्र पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। 

            मंत्री श्री महाजन ने कहामहाराष्ट्र राज्य पर्यटन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण राज्य है।  महाराष्ट्र देश का एकमात्र ऐसा राज्य हैजहां 6 विश्व धरोहर स्थल850 से अधिक गुफाएंकरीब 400 किले और दुर्ग स्थित हैं।  इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र विभिन्न पर्वत श्रृंखलाओंराष्ट्रीय उद्यानोंवन्यजीव अभयारण्योंसमुद्र तटोंनदियोंसांस्कृतिक विरासतरीति-रिवाजोंपरंपराओंवेशभूषात्योहारोंउत्सवों से समृद्ध है।  महाराष्ट्र के ये शानदारदर्शनीय और ऐतिहासिक स्थल सदैव देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।  1975 में अपनी स्थापना से लेकर महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल पूरे महाराष्ट्र में प्रथम क्रमांक की अग्रणी पर्यटन संस्था है।  महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल के सभी पर्यटक आवास गृहों में 'अतिथि देवो भवके मूल्यों का पूरी तरह से पालन किया जाता है। एमटीडीसी को महाराष्ट्र में एक प्रसिद्ध महामंडल के रूप में देखा जाता है जो रिसॉर्ट्स और पर्यटक आवासों में पर्यटकों को उत्तम आतिथ्य प्रदान करता है।                            

            इस अवसर का लाभ उठाने के लिए महामंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.mtdc.co. पर संपर्क करें।  इसके लिए कुछ नियम और शर्तें हैं। आपके पास पहचान पत्र होना चाहिए। यह छूट केवल महिला पर्यटकों के लिए है।  महिला पर्यटकों को आवास में प्रवेश (चेक-इन) के समय उपस्थित रहना अनिवार्य है।

इसके लिए नियम एवं शर्तें इस प्रकार हैं।  यह छूट 01 से 08 मार्च की अवधि तक वैध रहेगी। यह छूट कॉन्फ


No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi