मुंबई में 500 वर्ग फुट तक के घरों के लिए प्रॉपर्टी टैक्स रद्द
-मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का ऐलान
प्रशासन को इस फैसले पर तत्काल अमल करने का निर्देश
मुंबई, दिनांक जनवरी 01: नए साल के पहले ही दिन हम मुंबईवासियों को खुशखबरी दे रहे हैं। मुंबई में 500 वर्ग फुट तक के घरों पर प्रॉपर्टी टैक्स (संपत्ति कर) माफ करने के फैसले के साथ, हमने मेहनती मुंबईकरों को कर्ज से बाहर निकलने की कोशिश की है। यह कहना है मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने का। नगर विकास विभाग द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में मुख्यमंत्री श्री. ठाकरे बोल रहे थे। मुंबई में 16 लाख से ज्यादा घर 500 वर्ग फुट क्षेत्रफल से कम के हैं और इनमें रहने वाले लाखों परिवारों को इस फैसले से फायदा होगा।
राज्य में सभी लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि सुविधाओं को मुहैया कराते हुए हमें मुंबईवासियों को आराम भी देना हैं। मुंबईकर सिर्फ टैक्स पेयर्स (करदाता) नहीं हैं। दोनों हाथों से सभी को पैसा देनेवाला यह मुंबईकर राज्य के विकास कार्यों में अमूल्य योगदान देता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि मेहनतकशों के पसीने से मुंबई को बनाया गया है। 500 वर्ग फुट तक के मकानों पर प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने के अहम वादे को पूरा कर रहे हैं। श्री ठाकरे ने कहा कि मुंबईकरों की ओर से मैं उन सभी लोगों का भी धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने इस फैसले को लेने में सहयोग किया। मुंबई शहर के पालकमंत्री श्री. आदित्य ठाकरे रात-दिन पालिका के अधिकारी, नगरसेवकों के साथ जाकर मुम्बई में विकास कामों की समीक्षा करते हैं, ऐसा भी श्री. ठाकरे ने कहा।
सबसे बड़ा तोहफा - नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे
मुंबईकरों के लिए 500 वर्ग फुट तक की प्रॉपर्टी टैक्स से माफ करने से आम आदमी को राहत मिलेगी और 16 लाख परिवारों को फायदा होगा। नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह मुंबईवासियों के लिए एक महत्वाकांक्षी और क्रांतिकारी निर्णय है साथ ही नए साल का यह एक बड़ा तोहफा है।
मुंबई उपनगर के पालक मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी दिया धन्यवाद
मुंबई उपनगर के पालक मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि वह इस बेहद महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री के साथ-साथ मुम्बई मनपा आयुक्त और नगर विकास विभाग के अधिकारी को धन्यवाद दिया हैं। यह निश्चित रूप से एक क्रांतिकारी फैसला है और इससे लाखों मुंबईवासियों को लाभ होगा। मुंबई के पालक मंत्री असलम शेख ने भी इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।
No comments:
Post a Comment