Friday, 25 September 2026

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की फसल एवं जल स्थिति की विस्तृत जानकारी लेते हुए नुकसानग्रस्त किसानों को

 दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की फसल एवं जल स्थिति की विस्तृत जानकारी लेते हुए नुकसानग्रस्त किसानों को तत्काल मुआवजा देने की अपनी घोषणा को दोहराया। अत्यल्प वर्षा के कारण प्राकृतिक संकट का सामना कर रहे नुकसानग्रस्त किसानों को राहत दी जाएगी। संकट की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ है। किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हुए नुकसान का आकलन कर सरकार द्वारा आवश्यक सहायता प्राथमिकता के आधार पर और जल्द से जल्द प्रदान की जाएगी, ऐसी ग्वाही भी मुख्यमंत्री ने दी।

आगामी अवधि में पेयजल की कमी उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक नियोजन किया जाएगा। इसी प्रकार चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक सावधानी बरती जाएगी। किसानों को सरकार की सहायता सीधे प्राप्त हो, इसके लिए जल्द ही कार्यवाही शुरू की जाएगी, ऐसा भी उन्होंने इस अवसर पर कहा।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi