व्यसनाधीनता के विरुद्ध लड़ाई को राष्ट्रव्यापी बनाना आवश्यक : राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा
· ‘ड्रग इज नॉट कूल, इट्स क्रूएल’
मुंबई, 17 सितंबर : अमली पदार्थों का सेवन करके जीना कोई जीवन नहीं है। ‘ड्रग इज नॉट कूल, इट्स क्रूएल।’ किसी व्यसनाधीन व्यक्ति की मदद करना उसके जीवन में हस्तक्षेप करना नहीं, बल्कि उसे जीवन की ओर वापस लाने का प्रयास है। यह सोचकर कि हमारा उससे कोई संबंध नहीं है और उसे अपनी इच्छा के अनुसार जीने देना चाहिए, स्वार्थपूर्ण रवैया नहीं अपनाना चाहिए। व्यसनाधीनता की गंभीर चुनौती को देखते हुए इसके विरुद्ध लड़ाई को राष्ट्रव्यापी अभियान बनाना आवश्यक है। राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने आज युवाओं और विद्यार्थियों से अमली पदार्थों के आदी व्यक्तियों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।
No comments:
Post a Comment