महाराष्ट्र लोकभवन में महाराष्ट्र एवं गुजरात राज्य स्थापना दिवस का आयोजन
बाल वारकरियों की दिंडी से लोकभवन गूंज उठा
राज्यपाल के हाथों पद्म पुरस्कार विजेताओं का सम्मान
मुंबई, दि. 1 : बाल वारकरियों द्वारा किए गए ‘ज्ञानदेव–तुकाराम’ के जयघोष से आज महाराष्ट्र लोकभवन परिसर गूंज उठा। राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा तथा उनकी पत्नी सुधा देव वर्मा की उपस्थिति में महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत बाल वारकरियों की दिंडी और नामस्मरण के साथ किया गया।
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत शुक्रवार (1 मई) को महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस के साथ-साथ गुजरात राज्य स्थापना दिवस भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया। इस वर्ष पद्म पुरस्कार से सम्मानित विशिष्ट व्यक्तियों का राज्यपाल के हाथों अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि देश केवल भौगोलिक सीमाओं से घिरा क्षेत्र नहीं है, बल्कि विविध संस्कृतियों का सुंदर संगम है। किसी राज्य को समझने के लिए उसकी संस्कृति को समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्य की संस्कृति भिन्न होने के बावजूद उनमें एकता का सूत्र विद्यमान है।
अमरवाणी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक शंतनू हेर्लेकर, गायिका उपग्ना पंड्या तथा कलाकार अभिमन्यू हेर्लेकर ने सुंदर मराठी एवं गुजराती लोकगीत और भक्तिगीत प्रस्तुत किए, जिसकी राज्यपाल ने सराहना की।
राज्यपाल ने कहा कि महाराष्ट्र संतों की भूमि है और संतों का कार्य समाज में समता स्थापित करने का होता है।
इस अवसर पर राज्यपाल की पहल पर ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान की शुरुआत की गई। राज्यपाल के सचिव डॉ प्रशांत नारनवरे ने बताया कि यह अभियान शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा।
राज्यपाल के हाथों पद्मभूषण उदय कोटक, उद्यमी पद्मश्री अशोक खाडे, कलाकार पद्मश्री भिखल्या धिंडा, पद्मश्री जुझर वसी, अभिनेता पद्मश्री आर माधवन, दिवंगत अभिनेता पद्मश्री सतीश शहा, तथा पद्मश्री सत्यनारायण नुवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में ‘सूर निरागस हो’, गुजराती लोकगीत, ‘वैष्णव जन तो’ और ‘तीर्थ विठ्ठल, क्षेत्र विठ्ठल’ जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई। बाल वारकरियों के पारंपरिक नृत्य ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे ने स्वागत भाषण दिया, जबकि राजशिष्टाचार अधिकारी अर्चना गायकवाड ने कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर डॉ मदन महाराज गोसावी , उद्यमी निखिल मर्चंट , मत्स्य विकास आयुक्त प्रेरणा देशभ्रतार, सह सचिव एस राममूर्ती तथा परिवार प्रबंधक डॉ निशिकांत देशपांडे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति
No comments:
Post a Comment