हत्तीरोग उन्मूलन के लिए ‘ट्रिपल ड्रग थेरेपी’ (आईडीए) अभियान को गति
– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
मुंबई, 31 मार्च: महाराष्ट्र सहित पूरे देश में हत्तीरोग के उन्मूलन के लिए ‘ट्रिपल ड्रग थेरेपी’ (आईडीए) -अर्थात आइवरमेक्टिन, डीईसी (डायइथाइलकार्बामाजीन) और एल्बेंडाजोल — के संयुक्त उपचार को तेज़ी दी जा रही है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2027 तक भारत से हत्तीरोग के पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस अभियान में महाराष्ट्र सरकार सक्रिय रूप से सहभागी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हत्तीरोग जैसे उपेक्षित रोगों के प्रभावी नियंत्रण के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने विशेष पहल की है। वर्ष 2017 में महाराष्ट्र ने सबसे पहले विशेष रूप से विदर्भ के जिलों को इस उपचार के लिए प्राथमिकता देने का आग्रह केंद्र सरकार से किया था। इससे विदर्भ के आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिली है। साथ ही, प्रधानमंत्री के देश से हत्तीरोग उन्मूलन के संकल्प को पूरा करने में महाराष्ट्र सरकार पूर्ण सहयोग दे रही है।
No comments:
Post a Comment