सिंहस्थ कुंभमेले के लिए 35 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य होंगे
— मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
अखिल भारतीय संत समिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ कुंभमेले को अविस्मरणीय बनाने का दिया आश्वासन
नाशिक, 5 अप्रैल : प्रभु श्रीराम के पदस्पर्श से पावन हुए नाशिक-त्र्यंबकेश्वर में अगले वर्ष आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभमेले को भव्य और अविस्मरणीय बनाने के लिए 35 हजार करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजना बनाई गई है और इस प्रक्रिया में साधु-संतों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण है, ऐसा प्रतिपादन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया।
No comments:
Post a Comment