Thursday, 5 February 2026

यशवंतराव चव्हाण एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना एमएसआरडीसी द्वारा आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना (ERP) तुरंत लागू

 यशवंतराव चव्हाण एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना

एमएसआरडीसी द्वारा आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना (ERP) तुरंत लागू

• ट्रैफिक जाम में फंसे यात्रियों को पीने का पानी और बिस्कुट वितरित

• विशेषज्ञों की टीम ने दो स्थानों पर गैस रिसाव पूरी तरह रोकातीसरा रिसाव भी काफी हद तक नियंत्रण में

 

मुंबई, 4 फरवरी : यशवंतराव चव्हाण एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने अपनी आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना (ERP) तुरंत सक्रिय कर दीऐसा एमएसआरडीसी ने बताया है।

ट्रैफिक जाम में फंसे यात्रियों के लिए आईआरबी एमपीईपीएल के माध्यम से पीने का पानी और बिस्कुट वितरित किए गए। यात्रियों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित टोल नाकों पर अस्थायी रूप से टोल-मुक्त प्रवेश और निकास की सुविधा प्रदान की गई।

दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को हटाकर यातायात पुनः शुरू करनेकी प्रक्रिया जोरोंपर

4 फरवरी 2026 को रासायनिक विशेषज्ञों की टीम ने टैंकर में दो स्थानों पर हो रही गैस रिसाव को पूरी तरह रोक दिया हैजबकि तीसरे रिसाव को भी काफी हद तक नियंत्रण में लाया गया है। शाम 5 बजे दुर्घटनाग्रस्त टैंकर से गैस को सुरक्षित टैंकर में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को हटाकर मुंबई लेन पर यातायात पुनः शुरू किया जाएगाऐसा एमएसआरडीसी ने बताया।

यशवंतराव चव्हाण एक्सप्रेसवे की मुंबई लेन पर किलोमीटर 41/200 परअडोशी सुरंग के पास (बोरघाट खंड में), 3 फरवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे पुणे से मुंबई जा रहा रासायनिक गैस से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर में अत्यंत ज्वलनशील प्रोपाइलीन गैस भरी हुई थी। दुर्घटना के बाद ट्रेलर पर लगे तीन वाल्व क्षतिग्रस्त हो जाने से गैस रिसाव शुरू हो गया।

क्विक रिस्पॉन्स वाहनएम्बुलेंसडेल्टा फोर्सपेट्रोलिंग स्टाफअग्निशमन उपकरण तथा आवश्यक मशीनरी तुरंत घटनास्थल पर तैनात की गई। इसके साथ ही टाटा स्टील और खोपोली नगर परिषद से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड भी उपलब्ध कराई गई। गैस अत्यंत ज्वलनशील होने के कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाईवे सुरक्षा पुलिस की मदद से मुंबई लेन पर यातायात अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

यातायात जाम से बचने के लिए शाम 7.30 बजे एक्सप्रेसवे की दोनों लेनों के बीच का मध्य बैरियर हटाकर पुणे लेन की एक लेन मुंबई जाने वाले वाहनों के लिए खोल दी गई। पुणे की ओर जाने वाला ट्रैफिक शेष दो लेनों से चालू रखा गया। साथ ही मुंबई की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को मैजिक पॉइंट से खोपोली (पुराना हाईवे) मार्ग से डायवर्ट किया गया।

रासायनिक विशेषज्ञों की टीम रात 8.30 बजे और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) रात 10.20 बजे घटनास्थल पर पहुंचा। हालांकिटैंकर के वाल्वों को भारी नुकसान होने के कारण उस समय गैस रिसाव पूरी तरह रोकना संभव नहीं हो सका

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi