राज्य में संरक्षण क्षमता महोत्सव लागू किया जाएगा
– उमेश कुलकर्णी
राज्य के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस के राज्यस्तरीय समन्वयक उमेश कुलकर्णी ने कहा कि भारत सरकार की ऊर्जा सुरक्षा, सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण ‘सक्षम 2025-26 (संरक्षण क्षमता महोत्सव)’ राष्ट्रीय अभियान की आज से देशभर में शुरुआत हो रही है। 1 से 15 फरवरी 2026 के दौरान “Conserve Oil & Gas, Go Green (तेल और गैस बचाएं, हरित ऊर्जा अपनाएं)” इस नारे के साथ यह अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मार्गदर्शन में तथा संबंधित राज्य सरकारों के सहयोग से तेल उद्योग के राज्यस्तरीय समन्वयकों द्वारा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment