भारत एक महत्वपूर्ण वैश्विक शक्ति और अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत को एक महत्वपूर्ण वैश्विक शक्ति और अर्थव्यवस्था के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यह सफलता संविधान द्वारा प्रदत्त लोकतांत्रिक व्यवस्था के कारण ही संभव हुई है। महाराष्ट्र संतों और वीरों की भूमि है तथा छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा दिए गए स्वाभिमान के मूल्यों पर राज्य की प्रगति आधारित है। उन्होंने कहा कि विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तर महाराष्ट्र, पश्चिम महाराष्ट्र, कोकण और मुंबई सहित राज्य के सभी क्षेत्रों में निवेश और रोजगार सृजन हो रहा है।
No comments:
Post a Comment