Tuesday, 25 November 2025

मुंबई में कनेक्टिविटी परियोजनाएँ युद्धस्तर पर पूरी होंगी

 मुंबई में कनेक्टिविटी परियोजनाएँ युद्धस्तर पर पूरी होंगी

-मुख्यमंत्री फडणवीस

• आईआईएमयूएन के यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन

 

मुंबई, 24 नवंबर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि मुंबई की परिवहन व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाएँ अगले पांच वर्षो में पूरी कर दी जाएगी। मुंबई की पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी को गति देने के लिए अनेक परियोजनाओं को युद्धस्तर पर पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री फडणवीस मुंबई के वरळी डोम में इंडियाज़ इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) द्वारा आयोजित यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि सी-लिंक का विस्तार वर्सोवा से दहिसर और भायंदर तकदहिसर का नया लिंक रोडफ्री-फ्लो ब्रिजेस और विभिन्न सुरंग परियोजनाए मुंबई की ट्रैफिक जाम की समस्या को काफी हद तक कम करेंगी। वर्तमान में मुंबई का लगभग 60% ट्रैफिक भार वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर हैजिसे संतुलित करने के लिए नए विकल्प तैयार किए जा रहे हैं।

बीकेसी को शहर के अन्य इलाकों से जोड़ने वाली सुरंगेंनए लिंक रोड नेटवर्क और एक्सप्रेसवे-ओवर कनेक्शन परियोजनाओं से यात्रा की औसत गति में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। शहर में पूर्ण रूप से टनल-रोड नेटवर्क विकसित किया जाएगा। आने वाले पांच वर्षों में मेट्रो का पूरा नेटवर्क तैयार हो जाएगाजिससे मुंबई की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक सक्षम व उपयोगकर्ता-अनुकूल बनेगी। उन्होंने बताया कि मुंबई वन’ इंटीग्रेटेड मोबिलिटी ऐप नागरिकों के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन बन चुका है।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi