Sunday, 9 November 2025

नागपुर के रामगिरी में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं

 मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में सुनी जनता की समस्याएं

नागपुर, 6 नवम्बर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज नागपुर के रामगिरी में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं और निवेदन पत्र स्वीकार किए। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का उचित समाधान किया जाएगा।

रामगिरी में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे, जिनमें महिलाएं, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक शामिल थे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर उनके निवेदन पत्र स्वीकार किए। नागरिकों ने अपने व्यक्तिगत, स्वास्थ्य संबंधी, विभिन्न शासकीय व निमशासकीय कार्यालयों में लंबित मामलों, मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता निधि, अनुकंपा नौकरी आदि विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने हर नागरिक की समस्या ध्यानपूर्वक सुनकर उन्हें उचित समाधान का आश्वासन दिया।


 


इस अवसर पर राज्य में हुई अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित किसानों की सहायता के लिए नागरिकों ने मुख्यमंत्री सहायता निधि हेतु धनादेश भी भेंट किए। निवेदन प्रस्तुत करने वालों में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि भी

 शामिल थे।


No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi