Sunday, 28 September 2025

चंद्रपुर जिले ने खनिज क्षेत्र में अनेक उत्तम उपक्रम

 चंद्रपुर जिले ने खनिज क्षेत्र में अनेक उत्तम उपक्रम किए हैं। विशेष रूप से खनिज विकास निधि से रोजगार सृजनस्वास्थ्यविकासशिक्षा और कौशल आधारित नवोन्मेषी परियोजनाएं प्रभावी रूप से लागू की गई हैं। चंद्रपुर और गढ़चिरोली क्षेत्र इंडस्ट्रियल मैग्नेट के रूप में तैयार हो रहा हैजिससे लगभग दीड़ लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विकास पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हुए होना चाहिए। चंद्रपुर को यह संदेश देना होगा कि औद्योगिकीकरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी किया जा सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कौशल विकास और रोजगार पर ध्यान देकर 100 प्रतिशत स्थानीय नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

 

            मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने कहा कि 50 करोड़ वृक्षारोपण अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया हैइसलिए इस बार भी चंद्रपुर को वृक्षारोपण का बड़ा लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए। पूरे भारत में केवल महाराष्ट्र ने ग्रीन कवर बढ़ाया है और प्राकृतिक संपन्नता हासिल की है। अब पूरे महाराष्ट्र का वन क्षेत्र 33 प्रतिशत से अधिक करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चंद्रपुर जिला प्रशासन ने खनिज विकास निधि से उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

 

            कार्यक्रम का सूत्रसंचालन अतिरिक्त जिलाधिकारी डॉ. नितीन व्यवहारे ने किया और आभार प्रदर्शन जिलाधिकारी विनय गौड़ा जी.सी. ने किया।


No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi