Monday, 4 August 2025

महा स्माइल्स – क्लेफ्ट जागरूकता और उपचार अभियान’ केवल एक चिकित्सा योजना

 स्माइल ट्रेन इंडिया और बजाज फिनसर्व की सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) की भावना से यह अभियान पूरी तरह से नि:शुल्क चलाया जाएगा। महा स्माइल्स  क्लेफ्ट जागरूकता और उपचार अभियान केवल एक चिकित्सा योजना नहीं, बल्कि हजारों बच्चों को नया जीवन देने वाली एक आशावादी सामाजिक मुहिम बनने जा रही है। इस विशेष अभियान का शुभारंभ नागपुर में 31 जुलाई 2025 को प्रातः 11 से दोपहर 12:30 बजे तक स्वामी विवेकानंद मेडिकल मिशन हॉस्पिटल, खापरी में किया जाएगा। इस पहले चरण में आगामी 90 दिनों के दौरान तीन विशेष मोबाइल वैन विदर्भ के 11 जिलों में भ्रमण कर लोगों को क्लेफ्ट विकार के बारे में जानकारी देंगी। इसमें प्रारंभिक निदान, उपचार की सिफारिश और ज़रूरतमंद बच्चों के लिए मुफ्त शल्यचिकित्सा की पंजीकरण सुविधा जैसे उपक्रम शामिल होंगे। सर्जरी नागपुर, गोंदिया, अकोला और वर्धा के अस्पतालों में की जाएगी।

क्लेफ्ट विकार एक जन्मजात स्थिति है जिसमें होंठ और तालु फटे हुए होते हैं। अनुमानतः हर 700 बच्चों में से एक को यह विकार होता है। इसका एकमात्र इलाज शल्यचिकित्सा है। यदि समय पर उपचार न किया जाएतो बच्चों को सुनने में कठिनाईबोलने में परेशानी और सामाजिक बहिष्कार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकिइस पर पूरी तरह काबू पाया जा सकता है – आमतौर पर 6-7 सर्जरी के बाद। ये सर्जरी महंगी होती हैंजिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए उपचार कराना कठिन हो जाता है। इसी कारण मुख्यमंत्री फडणवीस ने पूरी तरह मुफ्त इलाज की यह विशेष पहल शुरू की है।

यदि क्लेफ्ट विकार से ग्रस्त बच्चों को समय पर इलाज मिलेतो वे सामान्य जीवन जी सकते हैं। इसलिए सिर्फ इलाज नहींबल्कि जनजागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है। यही कारण है कि महा स्माइल्स’ अभियान विदर्भ के बच्चों के लिए स्वास्थ्यदूत साबित होने जा रहा है। यह अभियान ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के हजारों परिवारों के लिए नई आशा की किरण बनकर उभरेगा। अब तक जानकारी के अभाव में उपेक्षित इस समस्या का समाधान विशेषज्ञों की मदद से संभव होगा।

मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस ने विश्वास व्यक्त किया है कि स्माइल ट्रेन और बजाज फिनसर्व के सहयोग से महाराष्ट्र के 11 जिलों में जन्मजात फटे होंठ और तालु की समस्या से जूझ रहे बच्चों के जीवन में आशा और मुस्कान लौटेगी।


No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi