Saturday, 9 August 2025

नितिनजी को समाजसेवा की प्रेरणा स्व. भानुताई गडकरी से मिली। इसी प्रेरणा से वे देश में बड़े

 मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि नितिनजी को समाजसेवा की प्रेरणा स्व. भानुताई गडकरी से मिली। इसी प्रेरणा से वे देश में बड़े पैमाने पर कार्य कर पा रहे हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को ही उन्होंने अपने कार्य का केंद्रबिंदु बनाया है। उपेक्षितों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए वे निरंतर कार्यरत हैं। उद्योगकृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनका विशिष्ट योगदान रहा है। इसी श्रृंखला में डायग्नोस्टिक सेंटर भी जुड़ता है।

उन्होंने आगे कहा कि एक ओर जहां चिकित्सा क्षेत्र में उन्नत तकनीक का उपयोग बढ़ रहा हैवहीं सेवाओं की कीमतें भी बढ़ रही हैं। ऐसे में यदि एमआरआई और सीटी स्कैन की मशीनें भारतीय निर्मित होंतो सेवाओं की लागत भी कम रहेगी। साथ ही भविष्य में महात्मा फुले जन आरोग्य योजना की प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अस्पतालों की संख्या भी बढ़ानी पड़ेगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करते समय सेवा-भाव और संवेदनशीलता जरूरी हैं। अगले चार वर्षों में महाराष्ट्र में देश की सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य व्यवस्था तैयार की जाएगी और सिकल सेलथैलेसीमिया व एनीमिया के उपचार के लिए नई योजना बनाई जाएगी।

 

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi