Friday, 20 June 2025

छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव सर्किट: एक प्रेरणादायक यात्रा

 छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव सर्किट: एक प्रेरणादायक यात्रा

- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छत्रपति शिवाजी महाराज सर्किट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

 

मुंबई9 जून – भारतीय रेलवे की भारत गौरव यात्रा के अंतर्गत शुरू की गई छत्रपति शिवाजी महाराज सर्किट ट्रेन को आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गौरव सर्किट सभी यात्रियों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव साबित होगा।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस विशेष ट्रेन के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को जिवीत रखने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में आज 700 से अधिक यात्री यात्रा कर रहे हैंजिनमें से 80% यात्री 40 वर्ष से कम उम्र के हैं। इन यात्रियों को शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को देखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि शिवराज्याभिषेक के 351 वर्ष पूर्ण होने के दिन यह यात्रा प्रारंभ हो रही हैजो अत्यंत गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने विदेशी आक्रांताओं को पराजित कर स्वराज्य की स्थापना की थीजो बाद में अटके तक फैला। गौरव सर्किट की यह यात्रा रायगढ़ से प्रारंभ होकर शिवनेरीलाल महलपुणे की शिवसृष्टि जैसे ऐतिहासिक स्थलों से होकर गुज़रेगी। साथ ही कोल्हापुर के अंबाबाई मंदिर के दर्शन का भी समावेश है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीरेल मंत्री अश्विनी वैष्णवराज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री अशिष शेलारपर्यटन विभाग और महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकरसांस्कृतिक कार्यमंत्री आशिष शेलारपर्यटन सचिव अतुल पाटणेएमटीडीसी के एमडी मनोज कुमार सूर्यवंशीरेलवे जीएम धर्मवीर मीणाआईआरसीटीसी के राहुल हिमालियनएमटीडीसी के महाव्यवस्थापक चंद्रशेखर जयस्वाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का पारंपरिक ढोल-ताशों से स्वागत किया गया। सभी पर्यटकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं और महाराष्ट्र पर्यटन से जुड़ी जानकारी pamphlets के रूप में वितरित की गईं। संपूर्ण वातावरण उत्साहपूर्ण था।

5 दिवसीय गौरव यात्रा का मुख्य आकर्षण 

यह विशेष टूर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करवाएगाजिनमें शामिल हैं:

रायगड किला – राज्याभिषेक स्थल और राजधानी।

लाल महलपुणे – महाराज का बाल्यकाल यहीं बीता।

कसबा गणपति और शिवसृष्टीपुणे – ग्रामदेवता और शिवाजी पर आधारित संग्रहालय।

शिवनेरी किला – जन्मस्थल।

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग – प्रमुख धार्मिक स्थल।

प्रतापगढ़ किला – अफज़ल खान पर विजय का स्थल।

कोल्हापुर – महालक्ष्मी मंदिर।

पन्हाळा किला – बाजीप्रभू देशपांडे के शौर्य का प्रतीक।

यात्रा के दौरान भारतीय रेलवे और महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल (एमटीडीसी) द्वारा पर्यटकों को हर स्टेशन पर मार्गदर्शन और ऐतिहासिक जानकारी प्रदान की जाएगी। यह यात्रा इतिहाससंस्कृति और आस्था का एक अविस्मरणीय संगम होगी।

00000

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi