मुंबई की फिल्म सिटी में मीडिया एंड एंटरटेनमेंट सिटी की स्थापना
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि मुंबई की 500 एकड़ क्षेत्र में फैली फिल्म सिटी में एनिमेशन, गेमिंग और विजुअल इफेक्ट्स के लिए विशेष रूप से 120 एकड़ में मीडिया एंड एंटरटेनमेंट सिटी स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं आगामी कुछ महीनों में वास्तविकता में उतरेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वेव्स सम्मेलन के माध्यम से भारत ने यह सिद्ध किया है कि वह रचनात्मक (क्रिएटिव) क्षेत्र में भी अग्रणी बनने की क्षमता रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक महाशक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाई है और अब देश रचनात्मक क्षेत्र में भी नेतृत्व के लिए तैयार है।
उन्होंने आगे कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल और प्रतिभा महाराष्ट्र की प्रमुख ताकतें हैं, और भारत की नई 'क्रिएटिव वेव्स' का स्वागत करने का आह्वान उन्होंने सभी से किया।
0000
No comments:
Post a Comment