Sunday, 21 July 2024

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, निकाय संस्थाओं को सतर्क रहने का निर्देश जनता की हरसंभव मदद की जानी चाहिए। लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी से अवगत कराया जाए।

  

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का भारी बारिश के मद्देनजर

प्रशासनपुलिसएसडीआरएफनिकाय संस्थाओं को सतर्क रहने का निर्देश

 

जनता की हरसंभव मदद की जानी चाहिए।

लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी से अवगत कराया जाए।

 

मुंबईदि. 21 : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज मुंबई और कोंकण के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं कुछ अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस पृष्ठभूमि पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रशासनएसडीआरएफजिला प्रशासनपुलिसमहानगरपालिकाओं सहित निकाय संस्थाओं को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। जनता की हरसंभव मदद की जानी चाहिए।

             मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी प्रशासन सतर्क रहेंमौसम विभाग के साथ-साथ आपदा प्रबंधन विभाग  से भी समय-समय पर जानकारी लें और उसके अनुरूप योजना बनाकर प्रबंधन करें।

            दुर्घटना के संभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर नागरिकों को इसके प्रति सचेत करें। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की तैयारी कारगर होनी चाहिए। बाढ़ के खतरे को रोकने के लिए बांधोंझीलों  का जल स्तर निर्धारित किया जाना चाहिए और नियंत्रित निर्वहन प्रणाली प्रदान की जानी चाहिए। बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर ऐसे क्षेत्रों में यातायात रोककर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होने बाढ प्रभावित जगहोपे लोगोंको, खाद्यान्न, औषधी और राहत सामग्री मुहाय्या कराऍ जानेके निर्देश दिए। लोगोंको और उनके पशुओंको। बाढ स्थितीमे सुरक्षित आश्रय स्थान उपलब्ध कराने के लिऐ उन्होने कहा। मौसम विभाग से समन्वय कर उनके द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न अलर्ट (चेतावनी) की जानकारी तेज गति से नागरिकों तक पहुंचाई जानी चाहिए।

            सभी एजेंसियां आपस में समन्वय स्थापित कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्नदवाई और राहत सामग्री उपलब्ध कराएं।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi