Monday, 1 July 2024

1 जुलाई महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

 1 जुलाई 

महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 


1852 को सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘ सिंध डाक (Scinde Dawk)’ नामक डाक टिकट जारी किया गया।

1862 - कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।

1879 - भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई।

1881- टेलीफोन पर पहली बार इंटरनेशनल कॉल की गई।

1909 - इंडियन नेशनल एसोसिएशन के वार्षिक उत्सव मे मदनलाल ढींगरा द्वारा कर्जन वायली को गोलियों से भून डाला गया।

1921 - कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की स्थापना हुई।

1949 - त्रावनकोर-कोचीन राज्य बना दिया गया, किंतु मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा।

1955 - इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया।

1963 - यूएस पोस्ट आफिस ने जिप कोड प्रणाली को लागू किया।

1964 - भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना हुई।

1975 - तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय विकास के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की घोषणा की।

1979 - इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाली कंपनी सोनी ने वाकमैन पेश किया।

1987 - न्यूयॉर्क में खेल को समर्पित स्टेशन ‘डब्लूएएफएन’ स्थापित किया किया।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi