भीड़ को आमंत्रित करने वाले सभी राजनीतिक, धार्मिक आयोजनों को स्थगित करने के लिए
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी दलों व संगठनों से की अपील
· जनता का स्वास्थ्य जरूरी, त्योहार बाद भी मनाएं जा सकते हैं
· कोरोना संक्रमण के बढ़ने से बिगड़ सकती हैं हालात
मुंबई, दि. 6 : कोरोना संक्रमण में थोड़ी वृद्धि होती दिख रही है और पिछली लहर के अनुभव को देखते हुए मैं सभी राजनीतिक दलों और संगठनों से आग्रह करता हूं कि वे भीड़-भाड़ वाले राजनीतिक कार्यक्रमों, सभा, मोर्चों को तुरंत स्थगित कर दें। आप अन्य कार्यक्रमों को कठोर नियमों के दायरे में रहकर मना सकते हैं। लेकिन अब हमें तीसरी लहर नहीं आने देनी है। लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर यह अपील की है।
राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर सरकार को इस संकट का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के स्पष्ट निर्देश दिए ही गए हैं। लेकिन मैं सत्ता और विपक्ष दोनों पार्टियों से अपील कर रहा हूं कि अब और सावधान रहें। भीड़भाड़ वाले आयोजनों से बचें। त्योहार, उत्सव आ गए हैं, उस पर कौन प्रतिबंध लगाना चाहेगा? लेकिन अंत में आपका स्वास्थ्य, आपका जीवन मायने रखता है। त्योहार बाद भी मना सकते हैं। इसलिए फिर से सख्त प्रतिबंध लगाने का समय नहीं आएगा।
मुख्यमंत्री श्री ठाकरे ने आगे कहा कि 'इसे खोलो' उसे खोलो की मांग ठीक है, लेकिन इससे खतरा बढ़ गया है। यदि सभी लोग नियमों और सीमाओं का पालन करते हैं, तो फिर से सख्त प्रतिबंध लगाने का समय नहीं आएगा। इसलिए मैं सभी राजनीतिक दलों से विनम्रतापूर्वक अपील करता हूं कि हम सभी को समझदारी से काम लेना चाहिए और लोगों के जीवन की रक्षा करनी चाहिए। त्योहार, उत्सव तो आज नहीं तो कल आएंगे लेकिन घर के सभी सदस्य हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। यदि लोगों के जीवन के व्यवधान से बचाना है, तो सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित स्वास्थ्य नियमों का कड़ाई से पालन करें, भीड़भाड़ न करें। सार्वजनिक आयोजनों से बचें। राजनीतिक सभाओं, सम्मेलनों को प्रोत्साहित न करें, यही विघ्नहर्ता श्री गणेश की इच्छा होगी।
0000
बाढ़ पीड़ितों, किसानों और बधितों को फिर से
खड़ा करने के लिए सर्वतोपरी प्रयास जारी
- मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे
· बाढ़ को लेकर स्थायी उपाययोजनाओं के भी प्रयास
· ‘स्वाभिमानी’ के किसान शिष्टमंडल के साथ हुई बैठक
मुंबई, दि. 6 : - राज्य में भारी बारिश के कारण बाधित हुये बाढ़ पीड़ित किसानों को वर्ष 2019 के नियमों के अनुसार मदद देने का निर्णय इसके पहले ही लिया है। इस निर्णय का क्रियान्वयन और केंद्र सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों को दी जानेवाली एनडीआरएफ की मदद के नियमों में वृद्धि की जाए, इसके लिए विविध स्तर पर पहल हो रही है। इसके अलावा बाढ़ के हालात न बने, इसे लेकर भी स्थायी उपाययोजनाएं करने के संदर्भ में विशेषज्ञों से और यंत्रणा से समन्वय साधा जा रहा है, यह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा। बाढ़ पीड़ितों को, किसानों, बधितों को फिर से खड़ा करने के लिए सर्वतोपरी प्रयास किए जाएंगे, यह ग्वाही भी उन्होंने में दी।
इस बैठक में पश्चिम महाराष्ट्र में जुलाई माह में निर्माण हुए बाढ़ के हालात, बाढ़ पीड़ितों को नुकसान के मुआवजे और उनका पुनर्वसन को लेकर श्री. शेट्टी और सांसद श्री. माने ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी। जिस पर मुख्यमंत्री श्री. ठाकरे ने कहा कि जुलाई माह में अचानक आयी बाढ़ की वजह से किसानों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। ऐसे किसानों को खरीप हंगाम की फसलों को लिए पीक कर्ज का पुनर्गठन करने को लेकर रिझर्व बैंक से चर्चा की जाएगी। साथ ही रोजगार हमी के माध्यम से इस परिसर में कामों को प्राथमिकता भी दी जाएगी। बाढ़ की अवधि में बढ़नेवाले बॅकवॉटर की वजह निर्माण होनेवाली बाढ़ के हालातों को लेकर जलसंपदा मंत्री जयंत पाटिल ने कर्नाटक, आंध्रप्रदेश इन राज्यों से साथ इस विषय पर संवाद समन्वय साधा है। इसके अलावा तालाबों के बॅकवॉटर को लेकर योग्य वह खबरदारी लेने की उपाययोजना भी जारी है और बाढ़ बाधित क्षेत्र के लोगों का योग्य पुनर्वसन हो, इसके लिए भी प्रयास जारी है। इस पुनर्वसन नीति को लेकर सहयोग की अपील भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस दौरान किया।
0000
"POSTPONE SOCIO-POLITICAL-RELIGIOUS CONGREGATIONS FOR NOW, ON PAIN OF PUBLIC HEALTH DISRUPTION. DON'T INVITE THIRD COVID-19 WAVE": MAHA CM'S HEARTFELT APPEAL TO POLITICAL PARTIES, RELIGIOUS ORGANIZATIONS
"DON'T WORSEN CORONA INFECTIONS RATE AT PUBLIC HEALTH COST. WE'LL ALL CELEBRATE FESTIVALS LATER, ":CHIEF MINISTER UDDHAV THACKERAY
MUMBAI September 6, 2021: Maharashtra Chief Minister Shri Uddhav Thakre reached out to the organisers of religious, and political events again today and urged them to immediately put off any plans of holding public congregations, Morchas and other public gatherings in the wake of a marginally higher incidence of covid-19 infections being reported in the state.
"I request all political parties and religious organisations to immediately defer any such programs that induce crowding by people. Even permissible functions may only be held provided covid protocols are observed diligently. Today we must accord first priority to the health of the people and ensure that the third wave of the pandemic does not reach our shores, " the Chief Minister reiterated through a heart felt appeal.
Mr. Uddhav Thakre added that as political head of the state, while strict instructions were already in place to ensure full preparedness to face the ongoing covid-19 pandemic challenges, it was also incumbent upon not only the ruling parties but also opposition political formations to take the necessary additional precautions, in the wake of of the changing dynamics of the pandemic. "The season of festivals has also arrived and no one wants to put a dampner on such celebrations as they bind together the social fabric of society. But, finally it is a question of public health and the first priority must be accorded to saving lives. Festivals can be celebrated even later," the Chief Minister said.
So stringent lockdown does don't have to be reimposed:
The Chief Minister further stated that it was one thing to raise demands for opening up of this (facility) and that but, this effectively resulted in an increasing threat of the covid-19 footprint's growth. "If each and every one observed covid-19 protocols, then stringent curbs and restrictions would not be needed to be put in force. Hence I appeal to all political formations to exhibit wisdom and act wisely in the primary interest of maintaining good public health. Even if we are unable to celebrate festivals today they will return again in the future but, it is of utmost priority to preserve and maintain the good health of our family members who are irreplaceable to us," Mr. Thackeray noted.
If we have to avoid negative disruptions of public health, it is essential for all to observe stringently the various public advisories and health protocols issued from time to time by the state government. Prevent crowding, avoid public gatherings, meetings and conferences. Even Lord Ganesha, the 'Vignaharta' (resolver of all problems of the universe) would wish for us all to behave covid appropriately today," the Chief Minister said.
0000
No comments:
Post a Comment