Sunday, 23 August 2026

टाटा स्ट्राइव, पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के साथ ‘प्रोजेक्ट सक्षम’ के तहत वर्ष 2023 से तीन वर्षों में 5 हजार

 टाटा स्ट्राइव, पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के साथ प्रोजेक्ट सक्षमके तहत वर्ष 2023 से तीन वर्षों में 5 हजार स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहा है। इस पहल में स्वयं सहायता समूहों का आधारभूत सर्वेक्षण, तकनीक के माध्यम से जानकारी का संकलन एवं प्रगति की निगरानी, प्रशिक्षण, आजीविका मॉडल विकसित करना और बाजार से जोड़ना शामिल है।

 

टाटा स्ट्राइव ने पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में तकनीकी सहायता केंद्र स्थापित किया है। दिसंबर 2023 से लगभग 10 हजार स्वयं सहायता समूहों का सहभागी पद्धति से आधारभूत सर्वेक्षण किया गया है। इनमें से 5 हजार से अधिक सक्रिय स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न प्रशिक्षण एवं सहायता के माध्यम से सक्षम बनाने का कार्य जारी है।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi