Thursday, 14 May 2026

ईंधन बचत के लिए राज्यपाल ने काफिला कम करने के निर्देश दिए गृह विभाग को सुरक्षा काफिले को तर्कसंगत बनाने के निर्देश

 ईंधन बचत के लिए राज्यपाल ने काफिला कम करने के निर्देश दिए

गृह विभाग को सुरक्षा काफिले को तर्कसंगत बनाने के निर्देश

मुंबई, दि. 13 मई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने तथा सीमित संसाधनों के अधिक कार्यक्षम उपयोग को प्रोत्साहन देने के आह्वान के अनुरूप महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने के संबंध में निर्देश दिए हैं।

राज्यपाल ने राज्य शासन के गृह विभाग को वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर उनके काफिले में वाहनों की संख्या कम करने की संभावनाओं का परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा म्हैसकर को भेजे गए पत्र में राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे ने राज्यपाल के निर्देशों से अवगत कराया है। 

पत्र में राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर ऊर्जा बचत के दृष्टिकोण से वाहनों की संख्या निर्धारित करने को कहा गया है।

सीमित संसाधनों के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्यपाल ने यह निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi