Sunday, 1 March 2026

कनाडा के लिए महाराष्ट्र में निवेश के अनेक अवसर

 कनाडा के लिए महाराष्ट्र में निवेश के अनेक अवसर

– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

·         कनाडाई शिष्टमंडल के स्वागत हेतु कार्यक्रम आयोजित

 

मुंबई, 1 मार्च: विश्व आज पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना करते हुए विकास करने की स्थिति में है। महाराष्ट्र भी जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कनाडा के लिए महाराष्ट्र में निवेश के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। कनाडा की शैक्षणिक संस्थाओं और उद्यमियों को महाराष्ट्र में निवेश करना चाहिएऐसा आह्वान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया।

वे मुंबई स्थित ताज पॅलेस हॉटेल में आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम कनाडा के राष्ट्रीय राजस्व मंत्री फ्रँकोइस-फिलिप शॅम्पेन, न्यू ब्रन्सविक की प्रीमियर सुसान होल्ट तथा कनाडाई शिष्टमंडल के सम्मान में आयोजित किया गया था।

 

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi