Monday, 23 March 2026

भांडेवाड़ी पुलिस स्टेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों

 भांडेवाड़ी पुलिस स्टेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों

            नागपुर, दिनांक 22 : नागपुर शहर में बढ़ती जनसंख्या, शहर के बाहरी क्षेत्रों में तेजी से हो रहे शहरीकरण तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से भांडेवाड़ी में नए पुलिस स्टेशन की शुरुआत की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जनता से सहयोग करने का आह्वान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया।


            मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों आज सुसज्जित भांडेवाड़ी पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वे संबोधित कर रहे थे।


            इस कार्यक्रम में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे, विधायक कृष्णा खोपडे, पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र कुमार सिंघल, पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


            भांडेवाड़ी पुलिस स्टेशन की स्थापना से क्षेत्र के नागरिकों को तेज और प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों में सुरक्षा की भावना विकसित करने में मदद मिलेगी, ऐसा मुख्यमंत्री ने कहा।


            इस पुलिस स्टेशन में अत्याधुनिक सुविधाएं, तकनीकी साधन तथा नागरिक-केंद्रित सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा।


नागपुर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और नवस्थापित भांडेवाड़ी पुलिस स्टेशन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


            कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंघल ने स्वागत भाषण दिया और पुलिस स्टेशन की जानकारी प्रस्तुत की।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi