Wednesday, 18 February 2026

पीईटी बोतलों के संग्रह और पुनर्चक्रण के लिए पर्यावरण विभाग और कोकाकोला के बीच देश का पहला समझौता

 पीईटी बोतलों के संग्रह और पुनर्चक्रण के लिए पर्यावरण विभाग और कोकाकोला के बीच देश का पहला समझौता

  • पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे की उपस्थिति में मुंबई क्लाइमेट वीक मेंपर्यावरण विभाग के दो महत्वपूर्ण समझौते, दो मार्गदर्शक रिपोर्ट जारी

मुंबई, 18 फरवरी : जलवायु परिवर्तन से मुकाबला और चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा राज्य जलवायु कार्रवाई प्रकोष्ठ ने मुंबई क्लायमेट वीक 2026 के दौरान दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। मंत्री पंकजा मुंडे की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में राज्य जलवायु कार्रवाई प्रकोष्ठ ने क्लायमेट ट्रेड एलएलपी के साथ तथा पर्यावरण विभाग ने हिंदुस्थान कोकाकोला बेव्हरेज के साथ महा-आरपीईटी अभियान के लिए समझौता किया। पीईटी बोतलों के संग्रह और पुनर्चक्रण के लिए पहली बार देश में कोका-कोला ने राज्य सरकार के साथ समझौता किया है।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi